IND vs BAN: टीम इंडिया, सावधान! कही फिर ना हो जाए उलटफेर, बांग्लादेश पहले भी विश्व कप में कर चुकी है ऐसा खेला

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs BAN

आज गुरुवार यानी 19 अक्टूबर को India और Bangladesh के बीच World Cup 2023 का 17वां मुकाबला खेला जाना है। ये मैच पुणे के Maharashtra Cricket Association Stadium में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में Team India पहले ही जीत की हैट्रिक लगा चुकी है और प्वाइंट टेबल में नंबर 1 पर विराजमान है। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश को  3 मुकाबलों में से 2 में हार जबकि 1 में जीत मिली है।

ऐसे में भारतीय टीम इस मैच में भी अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि टीम इंडिया को बांग्लादेश को हल्के में लेने की भूल कतई भी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि एक बार पहले भी बांग्लादेश भारतीय टीम के साथ ऐसा उलटफेर कर चुकी है। तो आइए जानते हैं, टीम इंडिया के साथ ये उलटफेर कब और कैसे हुआ था –

विश्व कप 2007 में बांग्लादेश ने भारत के साथ किया था बड़ा उलटफेर

आपको बता दें कि इस साल की तरह ही विश्व कप 2007 के दौरान भी टीम इंडिया शुरूआत से एक मजबूत टीम बनकर सामने आ रही थी। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने बांग्लादेश को हल्के में लिया और उसका खामियाजा उन्हें हार के साथ चुकाना पड़ा। भारत की वो हार ऐसी थी कि जिसे आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। उस हार के बाद टीम इंडिया को टूर्नामेंट से ही बाहर होना पड़ा था।

दरअसल, बांग्लादेश ने उस मैच में भारत को 5 विकेट से हराकर लीग स्टेज से बाहर ही कर दिया था। उस मैच में भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जिसकी वजह से भारतीय टीम 191 रन बनाकर ढेर हो गई थी। वहीं बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन और विकेटकीपर मुशफिकुर रहीन ने पचास रन जड़कर लक्ष्य हासिल करने में अहम योगदान दिया था।

IND vs BAN मैच में भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/सूर्या कुमार यादव, केएल राहुल (WK), रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन/ शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज/मोहम्मद शमी।

IND vs BAN मैच में बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11

लिटन दास, तंजीद तमीम, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हसन शान्तो, शाकिब अल हसन (C), मुश्फिकुर रहीम (WK), तौहिद हृदॉय, महमुदुल्लाह, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...