IND vs BAN Toss Update: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, क्या विश्व कप में लगातार चौथी जीत दर्ज कर पाएगी टीम इंडिया?

Ankit Singh
Published On:
IND vs BAN Toss Update

Rohit Sharma की मेजबानी में Team India आज गुरुवार, 19 अक्टूबर को पुणे के Maharashtra Cricket Association Stadium में बांग्लादेश के खिलाफ World Cup 2023 का 17वां मुकाबला खेलना वाली है। ये मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जिसपर सबकी नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि जहां एक तरफ टीम इंडिया इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी विजय हासिल करना चाहेगी, तो वहीं बांग्लादेश भी जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।

बता दें कि भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में इस टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई है और इस समय प्वाइंट टेबल में टॉप पोजीशन पर विराजमान है। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश को 3 मुकाबलों में से 2 में हार जबकि 1 में जीत मिली है। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाती नजर आएंगी। इस बीच इस मैच का टॉस भी हो चुका है, जिसमें बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

पुणे की पिच पर बल्लेबाजों का होता है बोलबाला

आपको बता दें कि एमसीए की पिच पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को भी काफी मदद मिलते देखा गया है। हालांकि शुरुआती पावरप्ले में तेज गेंदबाजों के पास विकेट चटकाने का अच्छा अवसर रहता है। इस पिच पर सर्वाधिक स्कोर 365 का जबकि न्यूनतम स्कोर 232 रनों का दर्ज किया गया है। ऐसे में ये साफ है कि इस पिच पर रनों की बारिश होते देखा जा सकता है।

IND vs BAN मैच के दौरान मौसम रहेगा साफ

आपको बता दें कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आज पुणे में मात्र 10 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके साथ ही पूरे मैच के दौरान आसमान में घने बादल देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आज पुणे में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक के आसपास रहेगा।

IND vs BAN मैच में भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/सूर्या कुमार यादव, केएल राहुल (WK), रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन/ शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज/मोहम्मद शमी।

IND vs BAN मैच में बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11

लिटन दास, तंजीद तमीम, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हसन शान्तो, शाकिब अल हसन (C), मुश्फिकुर रहीम (WK), तौहिद हृदॉय, महमुदुल्लाह, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...