IND vs BAN: विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ किया नया कारनामा, 1 ही गेंद में जड़ डाले 14 रन

Pranjal Srivastava
Published On:
Virat Kohli

बीते दिन गुरुवार यानी 19 अक्टूबर को India और Bangladesh के बीच World Cup 2023 का 17वां मैच खेला गया, जिसमें Team India ने बांग्लादेश को 7 विकेट से मात दे दी। इस मैच के हीरो रहे Virat Kohli, जिन्होंने शानदार शतक जड़ते हुए 103 रनों की पारी खेली।

इस दौरान उन्होंने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर की 48वीं सेंचुरी लगाई। वहीं इस दौरान King Kohli ने ना सिर्फ शतक जड़ा बल्कि एक अनोखा कारनामा भी कर दिखाया। दरअसल, इस मैच के दौरान विराट ने 1 ही गेंद में 14 रन ठोक डाले।

Virat Kohli ने 1 गेंद पर ठोके 14 रन

आपको बता दें कि King Kohli की तरफ से ये अनोखा नजारा मैच के 13वें ओवर में देखने को मिला। इस दौरान बांग्लादेश की तरफ से Hasan Mahmud गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की पहली ही गेंद पर विराट कोहली ने 2 रनों के लिए दौड़ लगाई, लेकिन तभी अंपायर ने इस नो बॉल का इशारा किया। ऐसे में विराट के सामने फ्री हिट मिली, जिसे उन्होंने चौके में तब्दील कर दिया।

हालांकि ये क्या, अंपायर ने एक बार फिर नो बॉल का इशारा किया और ये गेंद भी नो बॉल निकली, जिसके बाद विराट को एक और फ्री हिट मिली और इस बार तो उन्होंने हवा-हवाई फायर करते हुए शानदार छक्का ही जड़ दिया। ऐसे में उन्होंने 1 ही गेंद पर 14 रन ठोक डाले।

Virat Kohli ने जड़ा शानदार शतक

बता दें कि इतने के बाद ही कोहली का तूफान नहीं रुका, बल्कि कोहली ने शानदार अंदाज में ना सिर्फ अपनी सेंचुरी पूरी की, बल्कि टीम इंडिया को जीत भी दिला दी। जब विराट 97 रन पर थे, तब टीम को जीत के लिए महज 2 रनों की जरुरत थी। ऐसे में उन्होंने शानदार छक्का लगाते हुए शतक भी पूरा किया और टीम को जीत भी दिला दी। इस मैच में कोहली ने 97 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की बदौलत 103 रनों का पारी खेली।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...