IND vs SA Playing 11: हार्दिक के बाहर होने से कौन होगा टीम का छठा गेंदबाज, दक्षिण अफ्रीका में होंगे कौन से बदलाव, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs SA Playing 11

World Cup 2023 के 37वें मुकाबले में आज रविवार यानी 5 नवंबर को Team India की टक्कर South Africa से होने वाली है। ये मैच कोलकाता के Eden Gardens में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच की लडा़ई बेहद ही रोमांचक होने वाली है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में अबतक साउथ अफ्रीका और भारत दोनों ही टॉप की 2 टीमें रही हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच की ये टक्कर सांसे रोक देने वाली होने वाली है।

इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने अबतक 7-7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से जहां टीम इंडिया सभी 7 मुकबाले जीतकर अबतक अजेय रही है, तो वहीं साउथ अफ्रीका ने भी 7 में से 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। ऐसे में ये दोनों टीमें फिलहाल प्वाइंट टेबल में क्रमश: नंबर 1 और नंबर 2 पर हैं, तो जाहिर है दोनों टीमें इस मैच को जीतकर अपने जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगी। तो आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमें इस मैच के लिए अपने प्लेइंग 11 में क्या बदलाव कर सकती हैं –

हार्दिक पांड्या हुए पूरे टूर्नामेंट से बाहर

गौरतलब है कि भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी चोट के कारण पूरे विश्व कप 2023 से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में उनकी जगह पर प्रसिद्ध कृष्णा के टीम में शामिल होने का ऐलान किया गया है, लेकिन उन्हें अभी पहुंच पाने में समय लगने वाला है। ऐसे में फिलहार पांड्या की अनुपस्थिति में टीम इंडिया छह बल्लेबाज और पांच गेंदबाजों के साथ खेल रही है। ऐसे में किसी मुकाबले के दौरान किसी भी गेंदबाज को चोट लगने पर या किसी गेंदबाज का खराब दिन होने पर भारत मुश्किल में फंस सकती है।

सूर्या और अय्यर में से कौन होगा बाहर?

बता देंं कि फिलहाल भारतीय टीम से श्रेयस अय्यर और सूर्या कुमार यादव के बाहर होने की उम्मीदें हैं। ऐसे में अगर दोनों में से कोई एक बाहर जाता है, तो टीम में उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को बतौर छठा गेंदबाज जगह दी जा सकती है। हालांकि आखिरी मैच में अय्यर ने शानदार और तूफानी पारी के साथ सभी को अपनी ताकत साबित कर दिया था। तो जहां तक है सूर्या का पत्ता आज के मैच में टीम से कट सकता है।

IND vs SA मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

IND vs SA मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोइत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...