IND vs SL Head-To-Head: वनडे में 167 बार श्रीलंका से भिड़ चुकी है टीम इंडिया, जानें किसका पलड़ा है भारी?

Ankit Singh
Published On:
IND vs SL Head-To-Head

आज गुरुवार यानी 2 नवंबर को Team India और Sri Lanka के बीच World Cup 2023 का 33वां मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला मुंबई के Wankhede Stadium में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इस मुकाबले को जीतकर जहां श्रीलंका अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश करेगी।

वहीं भारतीय टीम अपने जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने अबतक 6-6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने सभी 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका को महज 2 में जीत जबकि 4 में हार मिली है। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने के इरादे से ही मैदान पर उतरेंगी। ऐसे में आइए इस मैच से पहले जान लेते हैं कि वनडे में हेड-टू-हेड बैटल में किस टीम का पलड़ा भारी रहा है –

IND vs SL Head-To-Head: वनडे में श्रीलंका पर भारी पड़ती है टीम इंडिया

आपको बता दें कि वनडे में अबतक भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच कुल 167 एकदिवसीय मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 98 बार भारत ने बाजी मारी है, जबकि श्रीलंका को 57 मैचों में जीत मिली है। वहीं वनडे विश्व कप में अबतक दोनों टीमों के सामना 9 बार हुआ है, जिसमें दोनों ही टीमों ने 4-4 मैच जीत रखे हैं।

इसके अलावा एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। ऐसे में इन आंकड़ों से ये साफ है कि एकदिवसीय मैचों में श्रीलंका पर भारतीय टीम हावी रही है, लेकिन इसके बावजूद भी वनडे विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम को संघर्ष करते देखा गया है।

World Cup 2023 के लिए भारत की प्लेइंग स्क्वाड

रोहित शर्मा (C), हार्दिक पांड्या (VC), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव।

World Cup 2023 के लिए Sri Lanka की स्क्वाड

दासुन शनाका (C), कुसल मेंडिस (VC), कुसल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...