IND vs SL: टीम इंडिया को पहले ही ओवर में लगा पहला झटका, क्लीन बोल्ड होकर रोहित शर्मा लौटे पवेलियन

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs SL

मंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 का 33वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और इसके साथ ही भारतीय टीम को पहला झटका पहले ही ओवर में लग गया है। दरअसल, मैच के पहले ही ओवर में Dilshan Madushanka ने भारतीय टीम के कप्तान Rohit Sharma को अपना शिकार बना लिया है।

पहले ओवर में भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका

आपको बता देंं कि इस मैच की शुरूआत में जहां भारत की तरफ से Rohit Sharma और Shubman Gill ओपनिंग करने आए, तो वहीं श्रीलंका की तरफ से Dilshan Madushanka मैच का पहला ओवर डालने आए। इस दौरान रोहित ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत करते हुए मैच की पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया, जिसे देख फैंस खुशी से झूम उठे, लेकिन ये क्या, अगली गेंद पर ही वो क्लीन बोल्ड हो गए और महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Dilshan Madushanka ने रोहित को किया क्लीन बोल्ड

इस मैच की पहली गेंद पर भले ही रोहित ने चौका लगा दिया, लेकिन इसके बाद मदुशंका की दूसरी गेंद को जरा भी पढ़ ही नहीं पाए और इससे पहले की वो कुछ कर पाते, गेंद उनकी गिल्लियां बिखेर गई। इस तरह भारतीय टीम को जहां पहला झटका लगा, तो वहीं श्रीलंका को एक बड़ी सफलता हाथ लग गई है। अब आगे ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम कैसे इस झटके के बाद वापसी करती है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...