Joe Root ने उल्टा घुमकर लगाया ऐसा छक्का, शॉट देख Trent Boult भी रह गए हैरान, Watch Video!

Ankit Singh
Published On:
Joe Root

आज गुरुवार यानी 5 अक्टूबर से World Cup 2023 की शुरूआत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट का ओपनर मैच साल 2019 विश्व कप की चैंपियन टीम England और रनरअप New Zealand के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके तहत इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार शुरूआत की।

हालांकि इस दौरान तेज बल्लेबाजी के चक्कर में इंग्लैंड के विकेट भी गिरते गए। जहां एक तरफ बाकी इंग्लिश बल्लेबाज तेज खेलने की कोशिश में आउट होते गए, तो वहीं Joe Root एक तरफ से मैदान पर टिके रहे। वहीं इस मैच के दौरान एक बार फिर उन्होंने ऐसा अजूबा शॉट खेला, जिसे देख गेंदबाज भी हैरान हो गया।

Joe Root ने अतरंगी शॉट खेल लगाया शानदार छक्का

आपको बता दें कि Joe Root का ये अतरंगी कारनामा मैच के 12वें ओवर में देखने को मिला, जब उनके सामने गेंदबाजी कर रहे थे Trent Boult। इस दौरान जैसे ही इस ओवर की दूसरी गेंद बोल्ट ने फेंकी,  रूट अचानक घुम गए और पीछे मुड़कर उन्होंने शानदार रिवर्स स्वीप खेल दिया। रूट के बल्ले से निकली ये गेंद सीधे उड़ती हुई बाउंड्री के बाहर जा पहुंची। जो रूट की तरफ से ऐसा शानदार शॉट देख Trent Boult के भी होश उड़ गए।

रिवर्स स्वीप के चक्कर में ही आउट हुए Joe Root

रूट ने पहली कोशिश में भले ही गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया हो, लेकिन इसे दूसरी बार ट्राई करना उनपर ही भारी पड़ गया। दरअसल, 42वें ओवर में Glenn Philips की गेंद पर एक बार फिर रिवर्स स्वीप खेलने के चक्कर में जो रूट क्लीन बोल्ड हो गए और उन्हें पवेलियन वापस लौटना पड़ा। बता दें कि इस मैच में रूट ने 86 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 77 रनों की पारी खेली।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...