NED vs AFG Pitch Report: आज लखनऊ में नीदरलैंड्स के सामने होगी अफगानिस्तान, जानें इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

Ankit Singh
Published On:
NED vs AFG Pitch Report

आज शुक्रवार यानी 3 नवंबर को Netherlands और Afghanistan के बीच World Cup 2023 का 34वां मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला लखनऊ के Ekana Cricket Stadium में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में बड़ी टीमों के साथ उलटफेर करने में माहिर हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच आज कांटे की टक्कर होने वाली है।

दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट में अबतक 6 मुकबाले खेले हैं, जिसमें से अफगानिस्तान को 3 जीत और 3 हार मिली है और वो छठे पायदान पर है, तो वहीं नीदरलैंड्स 4 हार और 2 जीत के साथ 8वें पायदान पर है। ऐसे में आज दोनों ही टीमों के बीच इस मुकाबले को जीतने के लिए कड़ी लड़ाई होने वाली है। तो आइए इस मैच से पहले जान लेते हैं इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट –

NED vs AFG Pitch Report: इकाना स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज बरसाएंगे रन या गेंदबाज लगाएंगे विकटों की झड़ी

आपको बता दें कि इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच अपनी धीमी गति के लिए जानी जाती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए गेंद को उसकी लाइन में मारना मुश्किल हो जाता है। इस पिच पर निसंदेह स्पिन गेंदबाजों को खूब मदद मिलती है। इस पिच पर निसंदेह स्पिन गेंदबाजों को खूब मदद मिलती है।

ODI में पहली पारी में बल्लेबाजी करने पर औसत स्कोर 244 रन का है। इस वर्ल्ड कप में इकाना स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला खेला गया जिसमें पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम ने जीत हासिल की।

World Cup 2023 के लिए नीदरलैंड की स्क्वाड

स्कॉट एडवर्ड्स (C), मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फिकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।

World Cup 2023 के लिए अफगानिस्तान की स्क्वाड

हशमतुल्लाह शाहिदी (C), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...