NZ vs AFG Toss Update: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डिफेंडिंग चैंपियन के बाद अब क्या रनर अप टीम के साथ भी होगा उलटफेर!

Pranjal Srivastava
Published On:
NZ vs AFG Toss Update

डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को हराने के बाद अब बुधवार यानी 18 अक्टूबर को Afghanistan का सामना World Cup 2023 की ओवरपावर टीमों में से एक New Zealand से हो रहा है। विश्व कप 2023 का ये 16वां मुकाबला चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान को हल्के में समझने की गलती इंग्लैंड को काफी भारी पड़ी थी।

ऐसे में आज न्यूजीलैंड ये गलती बिल्कुल भी दोहराना नहीं चाहेगी। इसके बावजूद भी इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी लग रहा है। हालांकि इस टूर्नामेंट में किसी मैच को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि कमजोर टीमें भी इस टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करती नजर आ रही हैं।

इस बीच चेन्नई में इस मैच का टॉस भी हो चुका है, जिसमें अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के बाद अब क्या अफगानिस्तान रनर अप टीम न्यूजीलैंड के साथ भी कोई बड़ा खेल कर पाती है या नहीं?

चेन्नई की पिच पर फिरकी गेंदबाजों की होगी चांदी

आपको बता दें कि एम. ए. चिदंबरम की पिच भारत के सबसे संतुलित पिचों में से एक है। इस पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को ही एक समान फायदा प्राप्त होता है। मैच की शुरूआत में ये पिच आमतौर पर ड्राई होता है और स्पिनरों को पकड़ प्रदान करता है। हालांकि दूसरी पारी में इस पिच पर स्ट्रोक खेलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

NZ vs AFG मैच में बारिश की नहीं है संभावना 

आपको बता दें कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार चेन्नई में आज बुधवार को बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन मैच के दौरान आसमान में काले घने बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार बुधवार को चेन्नई में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

फिरकी गेंदबाज बनेंगे मुसीबत!

गौरतलब है कि चेन्नई की पिच काफी संतुलित मानी जाती है, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस पिच पर स्पिन गेंदबाजी को काफी फायदा मिलता है। ऐसे में अफगानिस्तान की तरफ से इंग्लैंड टीम के परेशान करने वाले Mohammed Nabi और Rashid Khan इस मैच में कीवी बल्लेबाजों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।

वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से Rachin Ravindra और Mitchell Santner जैसे फिरकी गेंदबाज अफगान बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी करते नजर आ सकते हैं। वहीं उनके अलावा इस पिच पर तेज गेंदबाज भी अपना जलवा बिखेरते नजर आ सकते हैं।

NZ vs AFG मैच में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, टॉम लाथम (C/WK), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमैन, मिचेल सेंटनर, मार्क हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

NZ vs AFG मैच में अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (C), अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (WK), राशिद खान, मूजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...