NZ vs NED Head-To-Head: वनडे मैचों में 4 बार हुआ है न्यूजीलैंड और नीदरलैंड का सामना, जानें किसने कितने मैचों में मारी है बाजी?

Ankit Singh
Published On:
NZ vs NED Head-To-Head

World Cup 2023 का छठा मुकाबला आज New Zealand और Netherlands के बीच हैदराबाद के Rajiv Gandhi International Stadium में खेला जाना है। ये मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए दोनों ही टीमों ने अपनी कमर कस ली है। इस मैच मेें वैसे तो दोनों ही टीमें जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोड़ लगा देंगी।

हालांकि इस टूर्नामेंट में एक जीत के साथ New Zealand अभी भी आगे है, जबकि Netherlands को पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आज के मैच में नीदरलैंड अपनी जीत का खाता जरुर खोलना चाहेगी।

NZ vs NED Head-To-Head : हेड-टू-हेड बैटल में किसका पलड़ा भारी?

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच अबतक 4 वनडे मैच खेले गए हैं। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी मुकाबले कीवी टीम ने ही जीते हैं। इस आंकड़े को देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि इस मैच में न्यूजीलैंड का पलड़ा ज्यादा भारी है।

बता दें कि दोनों टीमों के बीच आखिरी बार भिड़ंत 4 अप्रैल, 2022 को हुई थी, जिसमें न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड टीम को 115 रन से हरा दिया था। वहीं World Cup के इतिहास में दोनों टीमों के बीच मुकाबला साल 1996 में हुआ था। खास बात तो यह है कि इस मैच में भी कीवी टीम का ही पलड़ा भारी रहा था और उन्होंने 119 रन से उस मैच को जीत लिया था।

World Cup 2023 के लिए न्यूजीलैंड की स्क्वाड

केन विलियमसन (C), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल युवा।

World Cup 2023 के लिए नीदरलैंड की स्क्वाड

स्कॉट एडवर्ड्स (C), मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फिकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...