NZ vs SL Playing 11: कीवी टीम के लिए आसान नहीं है सेमीफाइनल की राह, टीम के कर सकती है ये बदलाव, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Ankit Singh
Published On:
NZ vs SL Playing 11

World Cup 2023 का 41वां मुकाबला आज गुरुवार यानी 9 नवंबर को New Zealand और Sri Lanka के बीच खेला जाना है। ये मुकाबला बेंगलुरू के M. Chinnasawamy Stadium में दोपहर 2 बजे से खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि न्यूजीलैंड के लिए ये मुकाबला करो या मरो मैच होने वाला है, अगर आज कीवी टीम हारती है तो उन्हें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।

इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने अबतक कुल 8-8 मुकाबले खेल रखे हैं, लेकिन दोनों टीमों की रैंकिंग में काफी अंतर है। जहां कीवी टीम को 4 मैच में जीत जबकि 4 में हार मिली है और वो फिलहाल प्वाइंट टेबल में चौथे पोजीशन पर है, तो वहीं श्रीलंका को 6 में हार जबकि महज 2 मैचों में जीत नसीब हुई है और वो प्वाइंट टेबल में 9वें नंबर पर है। ऐसे में आज के इस मैच में कीवी टीम जीतने के लिए अपनी पूरी जी जान लगाती नजर आएगी। तो आइए इस मैच से पहले जान लेते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 –

कीवी टीम में हो सकते है 2 खास बदलाव!

आपको बता दें कि आज का मैच न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में अपना सफर बरकरार रखने के लिए जीतना बेहद जरुरी है। ऐसे में आज कीवी टीम अपनी प्लेइंग 11 में दो खास बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है। गौरतलब है कि कीवी टीम के स्टार तेज गेंदबाज Matt Henry पूरे विश्व कप से बाहर हो गए हैं। ऐसे में शॉर्ट पिच गेंदबाजी के लिए अतिरिक्ट विकल्प के रूप में विलियमसन अपनी टीम में आज Lokie Furguson या Kyle Jamieson में से किसी एक या फिर दोनों को ही टीम में शामिल कर सकते हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के खिलाफ इस ग्राउंड पर पिछले मैच में कीवी गेंदबाजों के सामने Fakhar Zaman ने अकेेले ही छक्के-चौकों की बारिश कर दी थी। ऐसे में आज के इस मैच में दोनों टीमों की गेंदबाजी काफी अहम किरदार अदा करने वाली है। उनकी जगह Tim Southee और Ish Sodhi को आराम दिया जा सकता है।

श्रीलंका टीम में नहीं होगा कोई बदलाव

टीम श्रीलंका इस टूर्नामेंट के पहले से ही खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। ऐसे में उनके पास कुल 15 खिलाड़ी के विकल्प मौजूद तो हैं, लेकिन इस मैच के लिए काफी संभावना है कि वो टीम में कोई बदलाव करें। मौजूदा हालात देखकर तो यही लगता है कि श्रीलंका अपने आखिरी मैच वाले स्कवाड के साथ ही कीवी टीम से टक्कर लेने मैदान पर उतरेगी।

NZ vs SL मैच के लिए न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, लोकी फर्गुशन, काइल जेमीसन, ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन ( कप्तान ), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स

NZ vs SL मैच के लिए श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

कुसल मेंडिस( कप्तान/विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महेश तीक्षाना, दुष्मिंथा चमीरा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका, पथुम निसांका, कुसल परेरा

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...