NZ vs SL: कीवी गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों की हुई बोलती बंद, 171 रनों पर ढेर हुई श्रीलंका टीम

Pranjal Srivastava
Published On:
NZ vs SL

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का 41वां मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके जवाब में श्रीलंकाई बल्लेबाज मैदान पर उतरे तो सही, लेकिन कीवी गेंदबाजों के सामने उनकी एक ना चली और एक के बाद एक सभी ताश के पत्तों की तरह ढेर होते गए। ऐसे में पूरी लंका टीम महज 171 रनों पर ही ढेर हो गई।

श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने किया निराश

आपको बता दें कि इस मैच में लंका टीम के बल्लेबाजों ने शुरूआत से ही टीम को निराश किया। इस दौरान Kusal Parera इकलौते बल्लेबाज रहे, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए 28 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं इसके अलावा श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाया। हालांकि Maheesh Theekshana ने आखिरी विकेट को जैसे तैसे संभाले रखा और 91 गेंदों में 3 चौकों के साथ टीम के लिए महत्वपूर्ण 38 रन जोड़े।

कीवी गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

जहां श्रीलंकाई बल्लेबाजों की एक ना चली तो वहीं कीवी गेंदबाज इस मैच की शुरूआत से ही जमकर चमके। कीवी टीम को पहली सफलती Tim Southee ने दिलाई, जिसके बाद विकटों की लड़ी लग गई। इस दौरान साउदी ने 1 विकेट, Trent Boult ने 3 विकेट, Lokie Furguson, Mitchell Santner और Rachin Ravindra ने 2-2 विकेट हासिल किए। कीवी गेंदबाजों की इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका की पूरी टीम महज 171 रनों पर ही ढेर हो गई और अब न्यूजीलैंड को इस मैच में जीत के लिए महज 172 रन बनाने होंगे।

दोनों टीमों के लिए बेहद खास है ये मैच

आपको बता दें कि ये मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरुरी है, क्योंकि जहां कीवी टीम इस मैच को जीतना चाहेगी, क्योंकि इस मैच को जीतकर उनके सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी और वो लगभग सेमीफाइनल में प्रवेश कर ही जाएंगे। तो वहीं दूसरी तरफ भले ही श्रीलंका विश्व कप सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई हो, लेकिन इसके बावजूद भी अगर श्रीलंका आज का मैच जीतता है, तो 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर सकेगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...