PAK vs BAN: पाक गेंदबाजों ने बांग्लादेश पर बरपाया रफ्तार का कहर, 204 रनों पर ढेर हुई शाकिब सेना

Pranjal Srivastava
Published On:
PAK vs BAN

World Cup 2023 का 31वां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के Eden Gardens में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन ये फैसला शुरुआत से ही उनके ऊपर ही भारी पड़ता दिखा।

दरअसल, महज 10 रन के भीतर ही बांग्लादेश टीम को 2 अहम झटके लगे, जिसके बाद बंगाल टीम के बल्लेबाजों ने शानदार वापसी की, लेकिन इसके बावजूद पाक गेंदबाजों के सामने वो ज्यादा टिक ना सके और नतीजा ये रहा की पूरी बांग्लादेश टीम 45.1 ओवर में महज 204 रनों पर ही ढेर हो गई।

204 रनों पर ढेर हुई बांग्लादेश

आपको बता दें कि इस मैच के दौरान Tanzid Hasan और Nazmul Hossain Shanto शुरुआत में ही विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद Litton Das 45(64) और Mahmudullah 56(70) ने 100 रनों से ज्यादा की साझेदारी कर टीम को वापस ट्रैक पर लाने में अहम योगदान दिया।

वहीं इसके अलावा कप्तान Shakib Al Hasan ने भी 64 गेंदों में 43 रनों का अहम योगदान दिया। इन तीनों की इन अहम पारियों की बदौलत बांग्लादेश टीम जैसे-तैसे 45.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 204 रन बनाने में कामयाब रही।

पाकिस्तान के गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

आपको बता दें कि इस मैच के दौरान पाकिस्तान के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। पाक गेंदबाजों ने मैच की पहली गेंद से लेकर आखिरी गेंद तक बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर अपना दबदबा कायम रखा। इस दौरान Shaheen Shah Afridi और Mohammad Wasim Jr. ने 3-3 विकेट हासिल किए। वहीं Haris Rauf को 2 सफलता हाथ लगी। इसके अलावा Usama Mir और Iftikhar Ahmed ने भी 1-1 विकेट हासिल किए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...