PAK vs NED Toss Update: नीदरलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, हैदराबाद में किसके नाम का बजेगा डंका

Pranjal Srivastava
Published On:
PAK vs NED Toss Update

World Cup 2023 के दूसरे मुकाबले के रुप में Pakistan की भिड़ंत Netherlands से हो रही है। ये मुकाबला हैदराबाद के Rajiv Gandhi International Stadium में खेला जा रहा, जिसके लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है। इस बीच हैदराबाद में दोनों टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में मैच का टॉस भी हो चुका है। इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा से ज्यादा बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करती नजर आएगी।

PAK vs NED मैच में किसका बजेगा डंका?

बता दें कि दोनों टीमों के बीच खेला जा रहा ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक साबित होने वाला है। दोनों टीमें इस मुकाबले से विश्व कप 2023 का अपना आगाज करने वाली हैं। ऐसे में हैदराबाद में ये भिड़ंत कांटे की टक्कर होने वाली है। हालांकि हैदराबाद में पाकिस्तान के पास पहले से अनुभव हो गया है। दरअसल, पाकिस्तान ने अपने दोनों वॉर्म अप मैच हैदराबाद की पिच पर ही खेले हैं, जिसमें से दोनों ही मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि बावजूद इसके पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन दोनों ही मैचों में ठीक रहा। वहीं दूसरी तरफ नीदरलैंड के दोनों वॉर्म अप मैच बारिश के कारण धुल गए, जिसके कारण नीदरलैंड को हैदराबाद की पिच का जरा भी अनुभव नहीं है। ऐसे में इस ग्राउंड पर अनुभव के मामले में ये मुकाबला पाकिस्तान के पक्ष में जाता दिख रहा है।

हैदराबाद के मौसम का हाल

गौरतलब है कि वॉर्म अप मैचों के दौरान हैदराबाद में खेले गए मुकाबलों में बारिश ने अड़चन पैदा कि थी, जिसे लेकर इस मुकाबलें से पहले भी फैंस के मन में मौसम के मिजाज को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। तो ऐसे में हम आपको बता दें कि फैंस को कल के मैच में मौसम के बारे में सोचने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, क्योंकि कल हैदराबाद का मौसम ठीक रहने वाला है। ऐसे में फैंस बेफिक्र होकर इस मैच का मजा उठा सकते हैं, क्योंकि कल हैदराबाद में बारिश का कोई खतरा नहीं है।

PAK vs NED मुकाबला होगा हाई स्कोरिंग मैच!

बता दें कि हैदराबाद की पिच पर गेंदबाजों को शुरूआती ओवरों में सफलता मिलती है, इसमें कोई दो राय नहीं है। हालांकि मैदान छोटा होने के कारण इस ग्राउंड पर रनों की बारिश भी होती है। इस ग्राउंड पर खेले गए दोनों वॉर्म अप मैचों में रनों का आंकड़ा 300 के पार ही था। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच होने वाला ये मुकाबला भी एक हाईस्कोरिंग मैच हो सकता है।

PAK vs NZ के लिए Pakistan की संभावित प्लेइंग 11

फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम (C), मोहम्मद रिजवान (WK), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ

PAK vs NZ के लिए Netherlands की संभावित प्लेइंग 11

विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डोड, वेस्ले बर्रेसी, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु/कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान, विकेटकीपर), लोगान वैन बीक, साकिब जुल्फिकार, रूलोफ वैन डेर मेरवे, पॉल वैन मीरकेरेन, आर्यन दत्त

World Cup 2023 के लिए Netherland की टीम

स्कॉट एडवर्ड्स (C), मैक्स ओडोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरू, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रोलोफ वान डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रेयान क्लेन, वेस्ली बारेसी, साकिब जुल्फिकार , शारिज अहमद और साइब्रांड एंजेलब्रेक्ट।

World Cup 2023 के लिए Pakistan की टीम

बाबर आजम (C), शादाब खान, फखर जमां, इमाम उल -हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस राऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...