RSA vs NED Toss Update: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, क्या धर्मशाला में अफ्रीकी तूफान का सामना कर पाएगी नीदरलैंड

Pranjal Srivastava
Published On:
RSA vs NED Toss Update

मंगलवार यानी 17 अक्टूबर को South Africa और Netherlands के बीच World Cup 2023 का 15वां मुकाबला खेला जा रहा है। ये मुकाबला धर्मशाला के Himachal Pradesh Cricket Association Stadium में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद ही अहम होने वाला है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट में एक ओवरपावर टीम की तरह सामने आई है।

इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका पहले ही अपने 2 मुकाबले शानदार तरीके से जीत चुकी है। ऐसे में इस मुकाबले को जीतकर वो अपना विजय अभियान जारी रखा चाहेंगे। वहीं दूसरी तरफ नीदरलैंड किसी चमत्कार की उम्मीद में होगा, क्योंकि अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतना आसान नहीं होने वाला। इस बीच धर्मशाला में इस मैच का टॉस भी हो चुका है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि नीदरलैंड अफ्रीकी खिलाड़ियों का सामना कैसे करती है।

धर्मशाला की पिच पर किसका होगा फायदा?

आपको बता दें कि धर्मशाला क्रिकेट ग्राउंड की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के अनुकुल मानी जाती है। हालांकि इस पिच तेज गेंदबाजों को गति भी प्राप्त होती है। पिछले कुछ मैचों का ब्योरा देखा जाए तो धर्मशाला के पिच पर चेज करने वाली टीमों का पलड़ा भारी रहा है। दरअसल, अबतक धर्मशाला में सिर्फ 4 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 1 जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 3 मुकाबले जीते हैं।

वहीं इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर धर्मशाला में 265 जबकि दूसरी पारी का सिर्फ 202 रहा है। इन आंकड़ों को देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि धर्मशाला की पिच एक लो स्कोरिंग पिच है। खासकर इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को काफी स्ट्रग्ल करते देखा गया है।

धर्मशाला में RSA vs NED मैच के दौरान हो सकती है बारिश!

आपको बता दें कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को धर्मशाला में बारिश दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। दरअसल, मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार को धर्मशाला में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

मैच के दौरान दोनों टीमों में हो सकते हैं ये बदलाव

आशा यही है कि इस मैच में दक्षिण अफ्रीका 4 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है। ऐसे में तबरेज शम्सी की जगह गोराल्ड कोएटजी को मौका दिया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ अगर नीदरलैंड की बात करें तो नीदरलैंड की टीम में Logan Van Beek हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में अगर वो फिट होते हैं, तो इस मैच में खेलेंगे, वरना उनकी जगह रयान क्लेन को मौका दिया जा सकता है।

RSA vs NED मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावूमा, रासी वान डेर डूसैं, एडन मारक्रम, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, मार्को यान्सिन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी/जेराल्ड कोएत्जी

RSA vs NED मैच के लिए नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग 11

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावूमा, रासी वान डेर डूसैं, एडन मारक्रम, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, मार्को यान्सिन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी/गेराल्ड कोएत्जी

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...