SA vs IND 2nd Test: मोहम्मद सिराज के सामने ढेर हुए प्रोटियाज, 6 विकेट लेकर भज्जी और अश्विन के क्लब में हुए शामिल

Pranjal Srivastava
Published On:
SA vs IND 2nd Test

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच केपटाउन में खेला जा रहा है। डीन एल्गर की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इस मुकाबले में बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन पहली पारी में प्रोटियाज पर ही उलटफेर हो गया। पहले मुकाबले की गलती से सीख लेते हुए दूसरे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने बड़ा उलटफेर कर दिया और महज 55 रन के स्कोर पर ही प्रोटियाज ढेर हो गई।

इस मुकाबले के स्टार खिलाड़ी रहे Mohammed Siraj जिन्होंने अकेले ही न्यूलैंड्स स्टेडियम में मेजबानों को चारों खाने चित कर दिया। सिराज ने इस मुकाबले में 6 विकेट लेकर अकेले ही प्रोटियाज के 6 स्टार बल्लेबाजों को अपने सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

सिराज की आंधी के सामने ढेर हुए प्रोटियाज

दरअसल, इस मैच में अफ्रीकी पारी की शुरुआत से ही सिराज का जलवा देखने को मिला। उन्होंने Aiden Markram 2(10), Dean Elgar 4(15) और Tony De Zorzi 2(17) को एक के बाद एक अपना शिकार बनाकर प्रोटियाज को लगातार तीन झटके दिए। वहीं इसके बाद Bedingham 12(17), Verreynne 15(30) और Marco Jensen 0(3) भी एक के बाद सिराज का शिकार बन पवेलियन लौट गए।

केपटाउन में प्रोटियाज के लिए काल बने सिराज

बता दें कि मोहम्मद सिराज ने केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट लेकर अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन किया है। दरअसल, इससे पहले कभी भी सिराज टेस्ट मैच की एक पारी में छह विकेट नहीं ले पाए थे। वहीं इसके साथ ही सिराज साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच की एक पारी में छह या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले 2-2 बार बार हरभजन सिंह और अश्विन ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ  7-7 विकेट लिए थे। वहीं उनके अलावा शार्दुल भी एक बार अपने नाम 7 विकेट कर चुके हैं। 

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...