World Cup 2023 के बीच श्रीलंका क्रिकेट को लगा बड़ा झटका, ICC ने रद्द कर दी सदस्तयता, जानें वजह

Pranjal Srivastava
Updated On:
ICC

World Cup 2023 में वैसे ही श्रीलंका अपने खराब प्रदर्शन के कारण सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है। साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी में एंट्री की उम्मीदें भी श्रीलंका टीम खो चुकी है। वहीं इस बीच अब ICC ने श्रीलंका क्रिकेट को एक बड़ा झटका दे दिया है। दरअसल, ICC ने श्रीलंका क्रिकेट की आईसीसी सदस्यता को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

ICC ने रद्द की श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता

आपको बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट पर आईसीसी के एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन करने का आरोप लगा है और इसी वजह से बीते दिन एक बैठक करते हुए आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता रद्द करने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि एशिया कप 2023 में भारत के खिलाफ 302 रनों से बड़ी हार के बाद से ही श्रीलंका क्रिकेट में ये सारी उथल-पुथल फैली हुई है।

ICC ने क्यों लिया ऐसा फैसला

आपको बता दें कि विश्व कप से पहले ही श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने बोर्ड पर व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने निर्वाचित सदस्यों को बर्खास्त कर दिया और उनकी जगह पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा की अध्यक्षता में एक अंतरिम समिति नियुक्त कर दी।

उन्होंने नए बोर्ड को सिस्टम को साफ करने और जवाबदेही लाने का आदेश दिया। अर्जुन रणतुंगा इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं और खास बात तो यह है कि हाल के ही दिनों में, उन्होंने कथित भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को लेकर एसएलसी पर हमला किया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...