लखनऊ पहुंची Team India, मोतियों की माला और फूलों के साथ हुआ भव्य स्वागत, BCCI ने शेयर किया वीडियो, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
Team India

World Cup 2023 में Team India का सफर बेहद ही शानदार चल रहा है। भारतीय टीम ने अबतक इस टूर्नामेंट में अपने खेले हुए सभी 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है और अब भारत को अपना अगला मैच डिफेंडिंग चैंपियन England के खिलाफ लखनऊ के Ekana Cricket Stadium में खेलना है। अपने इस महामुकाबले के लिए रोहित सेना लखनऊ पहुंच चुकी है, जहां उनका स्वागत भव्य अंदाज में हुआ है।

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ महामुकाबले के लिए भारतीय टीम जैसे ही लखनऊ के होटल के बाहर पहुंची वहां उनका पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान होटल के बाहर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को मोतियों की माला पहनाकर और उनपर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया। बता दें कि इस दौरान टीम इंडिया के इस भव्य स्वागत का वीडियो BCCI ने अपनेे सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

World Cup 2023 में अबतक अजेय है Team India

गौरतलब है कि भारतीय टीम विश्व कप 2023 में अपने खेले गए सभी 5 मुकाबलों को जीतकर प्वाइंट टेबल में 10 अंकों और +1.353 के रन रेट के साथ पहले नंबर पर विराजमान है। इस दौरान टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया जैसी बेहतरीन टीम के साथ अपनी जीत की शुरूआत करते हुए पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीमों के साथ ओवरपावर न्यूजीलैंड टीम को भी हराकर ये स्थान हासिल किया है।

सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने की कगार पर है इंग्लैंड

बता दें कि जहां एक तरफ भारतीय टीम नंबर 1 पोजीशन पर विश्व कप 2023 की ट्रॉफी की प्रथम दावेदार के रुप में खड़ी है तो वहीं दूसरी तरफ डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की हालत इस महाटूर्नामेंट में बेहद खराब चल रही है। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड को 4 खेले गए मुकाबलों में से महज 1 में जीत मिली है, जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं प्वाइंट टेबल में इंग्लिश टीम महज दो अंकों और -1.248) के साथ आठवें स्थान पर स्थित है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...