Team India ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी करने का फैसला, जानें Head To Head में कौन है किसपर भारी?

Ankit Singh
Published On:
Team India

भारत और बांग्लादेश के बीच Asia Cup 2023 के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला आज यानी 15 सितंबर को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें Team India ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आज के मैच में भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है, जिसके मद्देनजर कप्तान Rohit Sharma ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हेड-टू-हेड बैटल में कौन किसपर भारी रहा है-

ये भी पढ़े: Virat Kohli ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में ग्राउंड पर किया डांस, दिखाए लुंगी डांस के मूव्स, Watch Video!

Head-To-Head में कौन किसपर भारी?

आपको बता दें कि आज के मैच में दोनों ही टीमों को हार जीत से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, लेकिन इसके बावजूद भी फाइनल से पहले भारतीय टीम के लिए ये मैच एक अच्छी प्रैक्टिस साबित हो सकती है।

ऐसे में अगर दोनों टीमों के Asia Cup में आमने-सामने की भिड़ंत की बात करें तो अबतक भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप में कुल 12 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 11 मैच भारत ने जबकि महज 1 मैच बांग्लादेश ने जीता है। ऐसे में आज कोलंबो में आंकड़ों के अनुसार साफ तौर पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

ये भी पढ़े: IND vs BAN: सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ जीत का हैट्रिक लेने उतरेगी Team India, देखें प्रीव्यू

भारतीय टीम ने किए 5 बदलाव

आपकी जानकारी के लिए आज के इस नॉर्मल मैच को देखते हुए भारतीय टीम में 5 बदलाव किए गए हैं। दरअसल, आज के मैच में Virat Kohli, Hardik Pandya, Mohammed Siraj, Jasprit Bumrah और Kuldeep Yadav को आराम दिया गया है, जबकि उनकी जगह Tilak Verma आज के मैच से अपना ODI डेब्यू कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: IND vs BAN: कोलंबो में आज होगी भारत और बांग्लादेश की भिड़ंत, जानें क्या कहती है प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

वहीं उनके अलावा टीम में Mohammed Shami, Suryakumar, Axar Patel और Prasidh Krishna को मौका दिया गया है। वहीं बांग्लादेश की तरफ से Tanzim Hasan Sakib अपने वनडे डेब्यू करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों ही टीमें अक्टूबर में होने वाले ICC World Cup 2023 के लिए अपनी ताकत जुटाने में लगी हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...