तीन भारतीय गेंदबाज जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो मेडन ओवर डाले

Kiran Yadav
Updated On:
Three Indian bowlers who bowled two maiden overs in T20 Internationals

तीन भारतीय गेंदबाज जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो मेडन ओवर डाले : टी20 क्रिकेट गेंदबाजों के लिए सबसे मुश्किल प्रारुप माना जाता है क्योंकि इस प्रारुप में बल्लेबाज़ हमेशा गेंदबाज़ की जमकर धुनाई करता हैं । टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का प्रारुप माना जाता हैं । टी20 क्रिकेट में गेंदबाज़ केवल चार ओवर फेंक सकता हैं जिसमे उसके ऊपर रन बचाने का भारी दबाव होता हैं । 

इस प्रारुप जब गेंदबाज़ शानदार गेंदबाज़ी करता है तो बल्लेबाज़ के लिए उस वक्त रन बनाना एक मुश्किल चुनौती मानी जाती हैं क्योंकि अगर कोई गेंदबाज एक या उससे अधिक मेडन ओवर डाले तो टीम के लिए बड़े स्कोर तक पहुॅच पाना मुश्किल हो जाता हैं । 

आज हम बात करेंगे तीन भारतीय गेंदबाज़ों की जिन्होंने टी20 अंतराष्ट्रीय में दो मेडन ओवर फेंके हैं । आइए एक नज़र डालते है उन गेंदबाजों पर —

#3 भुवनेश्वर कुमार 

image 16

भारत के तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने टी20 अंतराष्ट्रीय में दो बार दो मेडन ओवर फेंके है। उन्होंने यह कारनामा साल 2016 में यूएई (UAE) के खिलाफ किया था । उस मैच में भुवी ने अपने चार ओवर में दो मेडन ओवर समेत आठ रन देकर दो विकेट चटकाए थे । भारत ने उस मैच को नौ विकेटों से जीता था । उसके बाद 2022 टी 20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ दो मेडन ओवर डाले। उन्होंने तीन ओवर में नौ रन देकर दो विकट झटके। इस मैच को भारत ने 56 रनों जीता।

#2 जसप्रीत बुमराह 

image 17

भारत के तेज़ गेंदबाज़ और यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह ने भी टी20 अंतराष्ट्रीय में दो मेडन ओवर फेंके है। उन्होंने यह कारनामा साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था । उस मैच में बुमराह ने तीन ओवरो में सिर्फ आठ रन देकर एक विकेट लिया था । तीन में से दो ओवर बुमराह ने दो मेडन ओवर डाले थे । भारत ने उस मैच को पांच विकेटो से अपने नाम किया था ।

#1 हरभजन सिंह 

image 18

भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने टी20 अंतराष्ट्रीय में दो मेडन ओवर फेंके है। उन्होंने यह कारनामा साल 2012 वर्ल्ड टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था । उस मैच में भज्जी ने अपने चार ओवर में दो मेडन ओवर समेत 12 रन देकर चार विकेट चटकाए थे । भारत को उस मैच में 90 रनों की शानदार जीत मिली थी । 

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Emotional things related to Gautam Gambhir were also told
|

IPL 2023 : रॉबिन उथप्पा ने KKR के साथ जुड़ी अपनी भावनाओं को ट्विटर पर बताया, गौतम गंभीर से जुड़ी इमोशनल बातें भी बताई

IPL 2023 – रॉबिन उथप्पा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ अपने समय के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए ...

|

WTC 2023: विजडन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टीम का हुआ ऐलान,ऋषभ पंत भी होंगे शामिल

Wisden World Test Championship Team- वर्ष 2021-2023 विजडन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टीम का ऐलान कर दिया है।  इस टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ...

List of Indian players with highest score in all three formats of cricket
|

क्रिकेट के तीनों प्रारूप में उच्चतम स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट

क्रिकेट के तीनों प्रारूप में उच्चतम स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर एक नज़र : क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में रन बनाना बल्लेबाज़ों ...

Five Indian batsmen who have scored centuries in all three formats of cricket
|

पांच भारतीय बल्लेबाज़ों जिन्होंने क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में शतक लगाया है

पांच भारतीय बल्लेबाज़ों जिन्होंने क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में शतक लगाया है : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सफलता हासिल करना हर किसी ...

Three Indian batsmen who have scored most centuries in ODI World Cup
|

तीन भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने वनडे विश्वकप में सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं

तीन भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने वनडे विश्वकप में सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं: हर क्रिकटर जो अपने देश का प्रतिनिधित्व करता है , उसका सपना ...

List of batsmen who have scored double century in ODI history
|

वनडे इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची

वनडे इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक समय ऐसा भी था जब वनडे क्रिकेट में दोहरा ...