तीन रिकॉर्ड जो सचिन तेंदुलकर के नाम नहीं है

Kiran Yadav
Published On:
Three records that do not belong to Sachin Tendulkar

तीन रिकॉर्ड जो सचिन तेंदुलकर के नाम नहीं है : क्रिकेट के भगवान कहें जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम अणगिनत रिकार्ड्स हैं । जब बात क्रिकेट के रिकार्ड्स की होती है तब उस सूची मे सचिन तेंदुलकर का नामं टॉप 5 या 10 में जरुर होता हैं । अपने 24 साल के करियर में सचिन ने कई रिकार्ड्स अपने नाम किए चाहे वो टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन सबसे ज्यादा शतक या फिर सबसे ज्यादा मैच शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर के टेस्ट करियर कि बात की जाए तो उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 53.79 की औसत से 15921 रन बनाए हैं जिसमे 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं । वही वनडे में उन्होंने 463 मैचों में 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए हैं जिसमे 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल हैं ।

आज हम बात करेंगे तीन ऐसे रिकार्डस की जो सचिन तेंदुलकर के नाम नहीं है। आइए एक नज़र डालते है उन रिकार्ड्स पर

1 टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड

image 19

सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 200 टेस्ट खेले हैं मगर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड उनके नाम नहीं हैं । यह रिकॉर्ड भारत के दिग्गज़ बल्लेबाज़ और दीवार नाम से महशूर राहुल द्रविड्र के नाम हैं ।

द्रविड़ ने 164 टेस्ट में 31258 गेंदे खेली है वही तेंदुलकर ने 29437 गेंदे खेली है उन्होंने द्रविड़ से 1821 कम गेंद खेली है । टेस्ट में सचिन ने 329 वही द्रविड़ ने 286 पारियां खेली हैं ।

2. भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा औसत

image 20

टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा औसत का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम नहीं हैं । यह रिकॉर्ड भारत की ओर से बांए हाथ के बल्लेबाज़़ विनोद कांबली के नाम हैं जोकि लोगों के आश्चर्यजनक बात है ।

कांबली ने 17 टेस्ट मैचों में 21 पारियों में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए है जिसमे 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं । सचिन इस सूची में दूसरे स्थान पर आते है उन्होंने 53.76 की औसत से 15921 रन है ।

3. टेस्ट में भारत की ओर तिहरा शतक

image 21

सचिन ने अपने टेस्ट करियर में कभी तिहरा शतक नहीं लगाया हैं । सचिन ने अपने टेस्ट करियर में 51 शतक लगाए है जिसमे छह दोहरे शतक शामिल हैं । उनका टेस्ट करियर में सर्वाधिक स्कोर 248 है ,जो उन्होंने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ ढ़ाका में बनाया था ।

भारत की ओर से तिहरा शतक लगाने का कारनामा दो बल्लेबाज़़ विरेंदर सहवाग और करुण नायर ने किया हैं। सहवाग ने यह कारनामा दो बार किया है साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में 309 और 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में 319 रन बनाए थे । वही साल 2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ करुण नायर ने नाबाद 303 रनों की नाबाद पारी खेली थी ।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Emotional things related to Gautam Gambhir were also told
|

IPL 2023 : रॉबिन उथप्पा ने KKR के साथ जुड़ी अपनी भावनाओं को ट्विटर पर बताया, गौतम गंभीर से जुड़ी इमोशनल बातें भी बताई

IPL 2023 – रॉबिन उथप्पा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ अपने समय के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए ...

|

WTC 2023: विजडन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टीम का हुआ ऐलान,ऋषभ पंत भी होंगे शामिल

Wisden World Test Championship Team- वर्ष 2021-2023 विजडन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टीम का ऐलान कर दिया है।  इस टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ...

List of Indian players with highest score in all three formats of cricket
|

क्रिकेट के तीनों प्रारूप में उच्चतम स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट

क्रिकेट के तीनों प्रारूप में उच्चतम स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर एक नज़र : क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में रन बनाना बल्लेबाज़ों ...

Five Indian batsmen who have scored centuries in all three formats of cricket
|

पांच भारतीय बल्लेबाज़ों जिन्होंने क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में शतक लगाया है

पांच भारतीय बल्लेबाज़ों जिन्होंने क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में शतक लगाया है : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सफलता हासिल करना हर किसी ...

Three Indian batsmen who have scored most centuries in ODI World Cup
|

तीन भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने वनडे विश्वकप में सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं

तीन भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने वनडे विश्वकप में सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं: हर क्रिकटर जो अपने देश का प्रतिनिधित्व करता है , उसका सपना ...

List of batsmen who have scored double century in ODI history
|

वनडे इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची

वनडे इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक समय ऐसा भी था जब वनडे क्रिकेट में दोहरा ...