World Cup 2023 के लिए रिजर्व डे के लिए क्या हैं नियम? सुपर ओवर में मैच टाई होने को लेकर भी हुए नियमों में बदलाव

Ankit Singh
Published On:
World Cup 2023

World Cup 2023 का आगाज आज गुरुवार यानी 5 अक्टूबर से हो चुका है। England और New Zealand के बीच इस टूर्नामेंट का ओपनर मैच अहमदाबाज के Narendra Modi Stadium में खेला जा रहा है। इस मेगाटूर्नामेंट के आयोजन के लिए खास तैयारियां की गई हैं और साथ ही कई बदलाव भी किए गए हैं। ठीक वैसे ही इस साल के लिए वर्ल्ड कप 2023 के नियमों में भी कई जरुरी बदलाव किए गए हैं। तो आइए जानते हैं कि विश्व कप 2023 के लिए मैचों को लेकर क्या-क्या बदलाव किए गए हैं?

रिजर्व डे के लिए ये होंगे World Cup 2023 के नियम

गौरतलब है कि Asia Cup 2023 से लेकर वॉर्म अप मैचों तक में बारिश ने फैंस और खिलाड़ियों का मजा किरकिरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऐसे में विश्व कप 2023 के दौरान भी मौसम को लेकर फैंस काफी चिंतित हैं। तो ऐसे में बता दें कि World Cup 2023 के दौरान सबसे ज्यादा नजरें बारिश के नियम यानी रिजर्व डे के ऊपर होंगी।

तो आपको बता दें कि विश्व कप के दौरान Reserve Day सिर्फ नॉकआउट मुकाबलों के लिए ही रखे गए हैं। इसका मतलब है कि अगर सेमीफाइनल या फाइनल मैच में बारिश खलल डालती है, सिर्फ तभी मैच रिजर्व डे पर खेला जाएगा। हालांकि अगर ग्रुप मैचों के दौरान किसी मुकाबले में बारिश बाधा डालती है और मुकाबला रद्द हो जाता है तो दोनों ही टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा।

सुपर ओवर में मैच टाई होने को लेकर भी हुए नियमों में बदलाव

आपको विश्व कप 2019 का फाइनल मुकाबला तो याद ही होगा। ENG vs NZ फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड चैंपियन बनी थी, लेकिन उस दौरान सुपर ओवर के नियम को लेकर काफी बवाल खड़ा हुआ था। दरअसल, विश्व कप 2019 में फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जो टाई होने के बाद सुपर ओवर तक गया था। हालांकि संयोग से मैच के अंत में सुपर ओवर भी टाई हो गया था। ऐसे में मैच के दौरान सबसे ज्यादा बाउंड्री मारने के आधार पर इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया था।

हालांकि इस फैसले ने काफी विवाद खड़ा किया था। ऐसे में इस बार इस सुपर ओवर के टाई होने वाले नियम में भी बदलाव किया गया है। बता दें कि यदि विश्व कप 2023 के दौरान कोई मैच सुपर ओवर में भी टाई हो जाता है, तो विनर का फैसला बाउंड्री के आधार पर नहीं होगा, बल्कि दोनों टीमों के बीच एक और सुपर ओवर खेला जाएगा और यह बढ़ता जाएगा जब तक नतीजा नहीं निकलेगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...