BCB अध्यक्ष नजमुल हसन ने क्यों लिया पद से इस्तीफा देने का फैसला? प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद किया खुलासा

Pranjal Srivastava
Published On:
BCB

Bangladesh Cricket Board में फिलहाल अध्यक्ष पद को लेकर काफी चर्चा जारी है। दरअसल, जल्द ही बोर्ड के अध्यक्ष पद पर बदलाव देखने को मिल सकता है। BCB के अध्यक्ष नजमुल हसन का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है, जिसके बाद शायद उन्हें ये पद छोड़ना पड़ सकता है। हालांकि अब अध्यक्ष की जगह नजमुल हसन को उससे भी बड़ा पद सौंपा गया है।

दरअसल, नजमुल हसन को अब युवा एवं खेल मंत्रालय में बड़े पद की जिम्मेदारी मिल गई है। ऐसे में अब ये बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या युवा एवं खेल मंत्रालय में बड़ा पद मिलने के बावजूद नजमुल हसन बोर्ड के अध्यक्ष के रुप में अपना कार्यकाल जारी रखेंगे या नहीं।

क्या 2-2 पद संभालेंगे नजमुल हसन?

बता दें कि नजमुल हसन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष के रूप में साल 2012 से कार्यरत हैं। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या वो दोनों पदों की जिम्मेदारी साथ संभालने वाले हैं, तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि, “बीसीबी अध्यक्ष और युवा एवं खेल मंत्री ये दोनों पद संभालने को लेकर कानून में कोई दिक्कत नहीं है। इससे पहले भी कई मंत्री दो-दो पद पर नियुक्त रह चुके हैं। इसलिए ये इतना बड़ा भी मुद्दा नहीं है। हालांकि अच्छा होगा मैं एक ही पद पर नियुक्त रहूं क्योंकि अगर मैं दो-दो पदों पर नियुक्त रहूंगा तो क्रिकेट को प्राथमिकता देने को लेकर काफी सवाल खड़े हो सकते हैं। मैं खेल की हर चीज को प्राथमिकता देना चाहता हूं।”

गौरतलब है कि BCB का अध्यक्ष का चुनाव साल 2025 में होना है। ऐसे में यदि नजमुल हसन तत्काल प्रभाव से ही अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देते हैं, तो उनकी जगह क्रिकेट गवर्निंग बॉडी के सदस्यों में से किसी एक को बीसीबी अध्यक्ष बनाया जाएगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Women Cricket
|

Women Cricket : विवादों के बावजूद वहाब रियाज को मिला भरोसा, फातिमा सना की कप्तानी में एशिया कप और एशियन गेम्स खेलेगा पाकिस्तान

Women Cricket – पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आगामी महिला एशिया कप 2026 और एशियन गेम्स 2026 के लिए राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम का ...

Asian Games
|

Asian Games : राशिद खान-गुरबाज टीम से बाहर, पहली बार दरविश रसूली को मिली कप्तानी

Asian Games – अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जापान के ...

Labuschagne
|

Labuschagne : बांग्लादेश से हार के बाद लाबुशेन पर गिरी गाज, ऑस्ट्रेलियाई कोच ने दिया साफ अल्टीमेटम

Labuschagne – बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के ...

IPL
|

IPL : खिलाड़ियों की ट्रेड पर सुनील गावस्कर ने BCCI को दी बड़ी सलाह, बोले- रकम भी हो सार्वजनिक

IPL – इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को लेकर एक बार फिर पारदर्शिता का मुद्दा चर्चा में है। आईपीएल की 10 ...

IND vs SL
|

IND vs SL : तीसरे दिन सिर्फ 4 गेंद खेलने पर टीम इंडिया पर भड़के डोड्डा गणेश, गिल-गंभीर की रणनीति पर उठाए सवाल

IND vs SL – भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया की रणनीति पर ...

Gill
|

Gill : गिल ने पकड़ा ऐसा हैरतअंगेज कैच, संजय मांजरेकर बोले- ‘उन्हें यह कैच लेने का कोई हक नहीं था’

Gill – भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन शुभमन गिल ने मैदान पर ऐसा शानदार ...