World Cup 2023: सेमीफाइनल की लड़ाई के लिए अंपायर और मैच रेफरी के नामों का हुआ खुलासा, यहां देखें पूरी लिस्ट

Ankit Singh
Published On:
World Cup 2023

World Cup 2023 के सेमीफाइनल की टॉप 4 टीमें आखिरकार फाइनल हो चुकी हैं। इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमें हैं – भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड। सेमीफाइनल की लड़ाई अब इन्हीं चार टीमों के बीच होने वाली है। अबतक विश्व कप 2023 का सफर बेहद ही शानदार रहा है और ICC ने सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए भी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं अब सेमीफाइनल के दोनों अहम मुकाबलों के लिए आईसीसी ने अंपायर और मैच रेफरी का ऐलान कर दिया है।

IND vs NZ मुकाबले में कौन होंगे मैच रेफरी और अंपायर

आपको बता दें कि ICC द्वारा सेमीफाइनल के लिए मैच रेफरी और अंपायर की जारी की गई लिस्ट के मुताबिक भारत बनाम न्यूजीलैंड़ मुकाबले में रॉड टकर अंपायरिंग करते हुए नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि भारत और कीवी टीम के बीच ये मैच उनके वनडे करियर का 100वां मुकाबला भी होगा।

इसके अलावा दूसरे अंपायर के रूप में इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ मैदान पर उनका साथ देंगे। वहीं थर्ड अंपायर की भूमिका में जोएल विल्सन और फोर्थ अंपायर के रूप में एड्रियन होल्डस्टॉक दिखाई देंगे। इसके साथ ही एंडी पायक्राफ्ट इस मैच में मैच रेफरी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

AUS vs SA मुकाबले में कौन होंगे मैच रेफरी और अंपायर

भारत और कीवी टीम के मुकाबले के बाद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल मुकाबले में मैदानी अंपायर के तौर पर रिचर्ड केटलबरो और नितिन मेनन तैनात रहेंगे। वहीं क्रिस गैफनी थर्ड जबकि माइकल गॉफ फोर्थ अंपायर की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इसके अलावा मैच रेफरी के रुप में जवागल श्रीनाथ भी इस मुकाबले में चार चांद लगाएंगे।

यहां देखें सेमीफाइल मकुाबलों के शेड्यूल –

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला 16 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...