T20 Blast: Ben McDermott ने गगनचुंबी छक्का लगाकर गेंद को दिखाया कार पार्किंग का रास्ता, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Published On:
T20 Blast

इन दिनों इंग्लैंड में खेले जा रहे T20 Blast को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आए दिन इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों या गेंदबाजों के अलग-अलग कारनामे देखने को मिल रहे हैं। इस दौरान हाल ही में एक मैच के दौरान Ben McDermott ने हवा हवाई छक्का लगाते हुए शानदार अंदाज में गेंद को स्टेडियम से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Ben McDermott ने लगाया गगनचुंबी छक्का

आपको बता दें कि Ben McDermott इस सीजन Hampshire Hawks की तरफ से खेल रहे हैं। बीते दिन इस टूर्नामेंट में Hampshire और Middlesex के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें Hampshire Hawks ने 5 विकेट से इस मैच पर जीत हासिल कर ली। हालांकि इस मैच के दौरान जो सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र बना, वो हैं Ben McDermott का गगनचुंबी छक्का, जो ना सिर्फ स्टेडियम के बाहर गया बल्कि कार पार्किंग के भी दर्शन करके वापस आया।

ये भी पढ़ें: Ravindra Jadeja की शादी के दिन ये हरकत उन्हीं पड़ी थी भारी, पुलिस में दर्ज हुई थी शिकायत

McDermott ने गेंद को भेजा स्टेडियम के पार

आपको बता दें कि Vitality Blast के ट्विटर हैंडल से हाल ही में Ben McDermott का हालिया मैच के दौरान का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आप क्रिकेटर के शानदार छक्के का लुफ्त उठा सकते हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि Ben McDermott पहले से ही गेंद पर नजर टीका के रखते हैं और जैसे ही गेंद पास आती है, वो घुटने पर बैठकर एक शानदार शॉट लगाते हैं।

Capture 6

ये भी पढ़ें:  IPL 2023: जब फाइनल मैच में 0 रन पर आउट हो गए थे MS Dhoni, पत्नी साक्षी और बेटी जीवा ने दिया था ऐसा रिएक्शन, Watch Video!

कार पार्किंग में पहुंची गेंद

Ben McDermott के बल्ले से गेंद का संपर्क होते ही अगले पल गेंद हवा में गगन को चूमती नजर आती है और स्टेडियम के भी पार कार पार्किंग में जाकर गिरती है। आपको बता दें कि इस मैच में McDermott ने 34 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 47 रनों की पारी खेली, जिसके बदौलत उनकी टीम ने इस मैच में जीत दर्ज की।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Viral Video
|

Viral Video: गेंद विकेट पर भी लगी, बेल्स भी गिरी, लेकिन बल्लेबाज Not Out, कहीं देखा है ऐसा चमत्कार, Watch Video!

क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती है, जिस पर भरोसा कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। कभी कोई अद्भुत ...

Viral Video
|

Viral Video: मैच के दौरान मैदान पर हुआ कुछ ऐसा, जो कॉमेडी फिल्मों में भी देखने को ना मिले, Watch Video!

क्रिकेट के मैदान पर वैसे तो बहुत सी अजीबो-गरीब घटनाएं होती रहती है, जिनसे दर्शकों का खूब मनोरंजन होता है, लेकिन कभी-कभी तो ऐसी ...

Viral Video
|

Viral Video: बल्लेबाज था क्रीज के बाहर, गेंद विकेटकीपर के हाथ में, लेकिन नहीं किया आउट, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, Watch Video!

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, अगर हम कहें तो आप इससे क्या समझेंगे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि क्रिकेट के मैदान पर ...

Viral Video
|

Viral Video: जब विकेट पर गेंद लगे बिना रन आउट हो गए थे Inzamam-Ul-Haq, Watch Video!

क्रिकेट के मैदान पर सिर्फ सीरियस मैच ही नहीं बल्कि कई बार तो ऐसे मूमेंट देखने को मिल जाते हैं, जिसे देख फैंस अपनी ...

Viral Video
|

Viral Video: मैदान पर इससे अच्छी किस्मत शायद ही किसी खिलाड़ी की रही होगी, वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगी हंसी, Watch Video!

क्रिकेट दुनियाभर में लोगों को जोड़ने का एक अच्छा माध्यम बन गया है। दुनियाभर में क्रिकेट के चाहने वालों की कमी नहीं है। कई ...

T20 Blast
|

T20 Blast: Naseem Shah की रफ्तार के आगे फीके पड़े बल्लेबाज के हर एक दाव, बल्ला घुमाते ही उखड़ गया मिडिल स्टंप, Watch Video!

IPL 2023 के समाप्त होने के बाद अब लोगों की नजरें England में हो रहे T20 Blast पर टिकी हुई हैं। आईपीएल 2023 में ...