IPL 2023: Markram ने हवा में उड़ते हुए लपका अद्भुत कैच, Watch Video!

Markram ने हवा में उड़ते हुए लपका अद्भुत कैच- मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी सूर्यकमार यादव आईपीएल 2023 के 25वें मैच में एक बार फिर प्रभावित करने में नाकाम रहे। केवल तीन गेंदों का सामना कर सात रन बनाकर आउट हुए।

उन्हें मार्को जानसन ने एडिन मार्कराम के हाथों कैच आउट कराया। जैसे ही एडिन मार्कराम ने सूर्या का कैच लपका तो सभी हैरान रह गए। साथ ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

एडिन मार्कराम जैसे ही सूर्यकुमार यादव का कैच पकड़ने के लिए तेज गति से दौड़े, उन्होंने तेंदुए की तरह गेंद पर झपट्टा मारा और गजब का कैच लपका.

12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार यादव आउट हुए. ओवर की पहली गेंद फेंकते ही ईशान किशन आउट हो गए। मुंबई इंडियंस को एक ही ओवर में दो बड़े झटके.

जहां तक मैच की बात है तो यह हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

15 ओवर के बाद मुंबई की ओर से कुल 130 रन बनाए गए हैं, लेकिन 3 विकेट गिरे हैं। खेल में अब भी पांच ओवर बाकी हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2023: Harry Brook की कमजोरी पकड़ी Harbhajan Singh ने, स्टार बल्लेबाज को लेकर कही बड़ी बात!

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Avatar

Sumit एक सपोर्ट जर्नलिस्ट हैं, सुमित को क्रिकेट मे काफी दिलचस्पी है, इसीलिए सुमित Cricketyatri के माध्यम से अपना अनुभव लोगों तक पहुचा पा रहे हैं